बेहद फायदेमंद
आयुर्वेद में दूध और छुहारे का मेल "बल्य" माना गया है, इसके सेवन से शरीर की गर्मी बनी रहती है, मांसपेशियों को ताकत मिलती है और लंबे समय तक कमजोरी की शिकायत कम होने लगती है. जो लोग जल्दी थक जाते हैं या जिन्हें दिन के बीच में नींद आने लगती है उनके लिए ये काफी फायदेमंद माना जाता है. दुध और छुहारा शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ साथ धीरे धीरे अंदरूनी मजबूती भी बढ़ाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरी को पोषण देते हैं जिससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है. खास बात ये है कि ये उपाय नेचुरल है और किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा भी नहीं होता है.
सही समय
महिलाओं में हार्मोनल बदलाव की वजह से होने वाली थकान में भी ये आयुर्वेदिक नुस्खा मददगार साबित हो सकता है. वहीं पुरुषों के लिए ये स्टैमिना और एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक माना जाता है. हर रोज रात को सोने से पहले इसे पीने से शरीर खुद को रिपेयर करता है. ऐसे में इसे लेने से इसका असर बेहतर देखा जाता है. हालांकि इसे लेने से पहले मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. जरूरत से ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है.
कितना करें सेवन
हर रोज दूध में 2 से 3 छुहारा डाल कर उबाल लें और इसे पी लें. सर्दियों के मौसम में ऐसा करने से आपको शरीर भी गर्म रहता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. आज के समय में लोग एनर्जी के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं लेकिन आयुर्वेद का मानना है कि प्राकृतिक चीजें शरीर के साथ बेहतर तालमेल बैठाती हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं.
यह आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
टिप्पणियाँ