सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

GUAVA लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमरूद - कई बिमारिओं का इलाज

  सामान्य मिलने वाले फल अमरूद में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर होता है जबकि कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर।  यह पेट को जल्दी भर देता हैं, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती। शुगर की मात्रा कम होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीज के लिए लाभदायक है। इसके अलावा यह हरा और मीठा फल सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में सक्षम है। अमरुद की पत्तियों से कई बिमारिओं का इलाज किया जा सकता है। अमरुद कई औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसकी पत्तियां भी बहुत उपयोगी होती हैं या यूं कहें कि अमरूद के फल से ज्यादा इसकी पत्तियां फायदेमंद है। अमरुद की पतियों के फायदे के बारे में बहुत कम जानते हैं ये कई बिमारिओं में फायदेमंद होते हैं। अमरूद के सेवन से होने वाले 14 फायदे : वजन घटाने में :  अमरूद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार है। इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर ’यादा होता है। एक कम अमरूद में 112 कैलोरी होती है जिससे बहुत समय तक भूख का अहसास नहीं होता और धीरे-धीरे वजन भी कम होना शुरू हो जाता है। प्रतिरोधक क्षमता :  विटामिन सी शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता को मजबूत बनाता है ...